मधुरा नायक को इज़रायल में कज़न की हत्या को लेकर वीडियो पोस्ट करने के बाद मिल रही धमकी
ऐक्ट्रेस मधुरा नायक ने युद्ध के बीच इज़रायल में अपनी कज़न व उनके पति की हत्या को लेकर वीडियो पोस्ट करने के बाद मिल रहे हेट मेसेजेस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "हमास आतंकियों के चलते परिवार के सदस्य खोने पर दुख जताने के लिए गालियां और धमकियां मिल रहीं...आज महसूस हो रहा है कि नस्लवाद क्या है।"