मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, कमलनाथ ने डाला वोट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। एमपी की सभी 230 सीटों पर जबकि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में कुल 90 में से 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। एमपी में आज 2,534 और छत्तीसगढ़ में 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य नेताओं ने मतदान किया।