मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर इस वजह से टल गया चुनाव
मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने से निधन (Betul BSP Candidate Death) हो गया उन्हें मंगलवार दोपहर को सीने में दर्द उठा था, उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और मृत घोषित कर दिया उनके निधन होने के कारण चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी।