मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 7, कांग्रेस को 3 और 'आप' को 1 सीट पर मिली जीत
मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के 11 नगर निगमों में से 7 पर बीजेपी, 3 पर कांग्रेस और 1 पर ‘आप’ को जीत मिली है। बीजेपी ने इंदौर, उज्जैन, सागर, सतना, खंडवा, बुरहानपुर और भोपाल सीट जीती। वहीं, कांग्रेस ने ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में जीत हासिल की जबकि आम आदमी पार्टी को सिंगरौली में जीत मिली।