मध्य प्रदेश में 4 पैरों के साथ जन्मी बच्ची; तस्वीर सामने आई
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को जन्म दिया है। जयआरोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने एएनआई को बताया, "इसे मेडिकल साइंस की भाषा में इस्कियोपगस कहा जाता है...अतिरिक्त पैर...काम नहीं कर रहे हैं।" धाकड़ ने कहा, "सर्जरी के ज़रिए उन पैरों को हटा दिया जाएगा ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।"