मध्य प्रदेश में एनएच पर बस के पलटने से 40 लोग हुए घायल

मध्य प्रदेश में नैशनल हाईवे-44 पर मुरैना के पास सोमवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस पलट गई जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। शर्मा के मुताबिक, बस मेहंदीपुर बालाजी जा रही थी।

Load More