मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 39 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर 39 बागी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि निष्कासित नेता स्वतंत्र या किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Load More