मध्य प्रदेश में कुएं में उतरे 3 भाइयों समेत 5 लोगों की ज़हरीली गैस रिसाव के कारण हुई मौत
बालाघाट (मध्य प्रदेश) में बुधवार को एक कुएं में उतरे 3-भाइयों समेत 5-लोगों की कथित तौर पर ज़हरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। बकौल पुलिस, 2 लोग कुएं की सफाई करने उतरे थे और उनके काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अन्य 4 लोग उन्हें देखने गए जिसके बाद कुल 5-लोगों की मौत हो गई।