मध्य प्रदेश में गलती से पानी का बर्तन छूने पर 2 दलित बच्चों को पीटा गया
दमोह (मध्य प्रदेश) में 2 दलित बच्चों से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बच्चों के पिता की शिकायत के मुताबिक, उसकी बेटी और बेटा एक दुकान से बिस्किट लेने गए थे जहां पर बेटे के गलती से पानी के बर्तन पर हाथ लगने के बाद दुकानदार ने बच्चों को पीटा।