मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'आर्टिकल 370'
मध्य प्रदेश में हाल में रिलीज़ हुई फिल्म 'आर्टिकल 370' को टैक्स फ्री किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यह फिल्म अनुच्छेद 370 की कड़वी सच्चाई और जम्मू-कश्मीर की पहले व वर्तमान की परिस्थितियों के बारे में बताती है।" आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित 'आर्टिकल 370' में अभिनेत्री यामी गौतम ने मुख्य किरदार निभाया है।