मध्य प्रदेश में दूषित पानी पीने से 2 की मौत, 30 लोग अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज़िला अस्पताल प्रभारी डॉ. अनीता अग्रवाल ने कहा, "गांव में एक स्वास्थ्य टीम को तैनात किया गया है।" हाल ही में एमपी के मंडला में पानी पुरी खाने से 97-बच्चे बीमार हो गए थे।