मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर मिले फेंके गए 2 भ्रूण, जांच जारी
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि भोपाल (मध्य प्रदेश) के 2 अलग-अलग इलाकों से फेंके गए 2-भ्रूण मिले हैं। बकौल पुलिस,
तीन दिन पहले सरकारी अस्पताल के सामने उफनते नाले में एक भ्रूण मिला था जबकि दूसरा दो दिन पहले कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के खेत में पानी से भरे एक गड्ढे में मिला था। मामले में जांच जारी है।