मध्य प्रदेश में बारातियों से भरी कार कुएं में गिरी, एक बच्चे समेत 7 लोगों की हुई मौत
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में बुधवार देर रात एक कार के कुएं में गिरने के बाद उसमें सवार एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। सभी कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। खबर के मुताबिक, कोड़ामऊ गांव में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पास के कुएं में गिर गई।