शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के सिल्लारपुर गांव के जंगल में सैकड़ों गायों के शव मिले हैं। गांव के सरपंच ने बताया कि 400-500 गायें मौके पर पड़ी हैं और प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि गायों की मौत ठंड से हुई है और नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके शवों को जंगल में फेंका है।