मध्य प्रदेश में रिश्तेदार ने 9 वर्षीय नाबालिग की रेप के बाद की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट
मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में एक शख्स को उसकी 9 वर्षीय नाबालिग रिश्तेदार के साथ बलात्कार व हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है व उसने पीड़िता को घर के पीछे ले जाकर घटना को अंजाम दिया था।