मध्यप्रदेश में निगम आयुक्त की कार के आगे कटा नींबू फेंकने वाले अधिकारी का हुआ तबादला
इंदौर नगर निगम की आयुक्त हर्षिका सिंह की कार के आगे एक अधिकारी द्वारा कटा नींबू फेंके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसका तबादला कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, अधिकारी का तबादला नगर निगम के कंट्रोल रूम में किया गया है और उनके काम की नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया है।