मध्यम व गरीब परिवार की पहुंच से हुआ बाहर: घरेलू सिलिंडर ₹50 महंगा होने पर कांग्रेस
देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹50 बढ़ाए जाने पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि रसोई गैस मध्यम व गरीब परिवार की पहुंच से बाहर हो चुकी है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस सरकार ने 2012-13 में ₹39,558 करोड़...2013-14 में ₹46,458 करोड़ एलपीजी सब्सिडी दी...जिसे मोदी सरकार ने 2015-16 में ₹18 करोड़...2016-17 में ज़ीरो कर दिया।"