मनु ने इतिहास रच दिया: मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को ओलंपिक पदक मिलने पर राष्ट्रपति
पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह के ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है। उन्होेंने कहा, "ओलंपिक्स के एक संस्करण में एक से ज़्यादा पदक जीतकर मनु ने इतिहास रच दिया है...मैं मनु और सरबजोत को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"