मनु भाकर एक और ओलंपिक्स फाइनल में पहुंचीं, अपने तीसरे पदक के लिए कल लगाएंगी निशाना

भारत की 22-वर्षीय निशानेबाज़ मनु भाकर पेरिस ओलंपिक्स-2024 में एक और इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वह विमेन्स 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वॉलिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। विमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत चुकीं मनु शनिवार को अपने तीसरे पदक के लिए निशाना लगाएंगी।

Load More