मनु भाकर की मां से रिपोर्टर ने पूछा- नीरज चोपड़ा से क्या बातचीत हुई थी; मनु ने छोड़ा इवेंट
'स्पोर्टस्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई में एक इवेंट में रिपोर्टर्स ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और उनकी मां से विनेश फोगाट व नीरज चोपड़ा के बारे में सवाल पूछे जिसके बाद 22-वर्षीय मनु बिना उत्तर दिए इवेंट छोड़कर चली गईं। मनु की मां से पूछा गया था, "आपकी नीरज के साथ क्या बातचीत हुई थी?"