मनु भाकर को मिल सकता है खेल रत्न, मंत्रालय ने फाइनल नहीं की लिस्ट: रिपोर्ट्स
पेरिस ओलंपिक्स में भारत के लिए शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल सकता है। हिन्दुस्तान टाइम के अनुसार, खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि फाइनल लिस्ट अभी तैयार नहीं हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, कमेटी उन नामों पर भी विचार कर सकती है जिन्होंने आवेदन नहीं किया है।