मनु भाकर ने नीरज चोपड़ा के लिए किया पोस्ट, कहा- आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं
ओलंपिक पदक विजेता शूटर मनु भाकर ने 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पोस्ट 'फ्रैक्चर के साथ डायमंड लीग फाइनल खेला' पर प्रतिक्रिया दी है। मनु ने लिखा, "2024 में शानदार सीज़न के लिए बधाई नीरज चोपड़ा। आपके शीघ्र स्वस्थ होने और आने वाले वर्षों में अधिक सफलता की कामना करती हूं।"