मनु भाकर ने लोकसभा में राहुल गांधी से की मुलाकात, भाकर ने राहुल को खिलाई मिठाई
पेरिस ओलंपिक्स में दो कांस्य पदक जीतने के बाद भारत लौटीं शूटर मनु भाकर ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लोकसभा परिसर में मुलाकात की। भाकर ने राहुल को मिठाई खिलाई और इस दौरान भाकर के माता-पिता और कोच जसपाल राणा भी मौजूद थे। भाकर बुधवार को भारत पहुंची थीं और उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया था।