मनु भाकर से 40 ब्रैंड्स ने विज्ञापन के लिए किया संपर्क, ₹20 लाख से बढ़कर करोड़ों हुई उनकी फीस

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में 2 कांस्य पदक जीत चुकीं निशानेबाज़ मनु भाकर से लगभग 40 ब्रैंड्स ने विज्ञापन के लिए संपर्क किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले हर विज्ञापन के लिए ₹20 लाख चार्ज करती थीं लेकिन अब फीस 6-7 गुना बढ़कर करोड़ों में पहुंच गई है। 22-वर्षीय मनु ओलंपिक्स में पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला निशानेबाज़ हैं।

Load More