मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग और चित्रकूट जेल में पत्नी से अवैध तरीके से मुलाकात के मामले में विधायक अब्बास अंसारी को कुछ शर्तें के साथ ज़मानत दे दी है। हालांकि, ज़मानत मिलने के बावजूद अब्बास अंसारी फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि उनपर अन्य मामले भी दर्ज हैं जो अभी अदालतों में विचाराधीन हैं।