मनी लॉन्डरिंग मामले में मोहम्मद अज़हरुद्दीन को ED ने किया समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन को समन भेजकर उन्हें गुरुवार को पेश होने को कहा है। अज़हरुद्दीन पर हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) का अध्यक्ष रहने के दौरान एचसीए में फंड के दुरुपयोग का आरोप है। हालांकि, उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को नकारा है।