सीरियल ब्लास्ट आम बात हो गई थी, आज का भारत देता है करारा जवाब: 'मन की बात' में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें-एपिसोड में सर्जिकल स्ट्राइक के 10-साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अब बदल चुका है और आतंकवाद का करारा जवाब देता है। पीएम ने कहा कि पहले सीरियल ब्लास्ट आम बात थी लेकिन आज भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करता और उसने जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है।