मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर की मुंबई में 19 सितंबर से बड़े आंदोलन की घोषणा
ऐक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने घोषणा की है कि वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 19 सितंबर से मुंबई के आज़ाद मैदान में आंदोलन शुरू करेंगे। वह 15-18 सितंबर के बीच अंतरवाली सरती से मार्च करते हुए मुंबई पहुंचेंगे। गौरतलब है, जरांगे पहले से भूख हड़ताल पर हैं और उन्हें अनशन करते हुए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं।