मनोज तिवारी ने 99 साल की मां के साथ गाया गाना, टीवी पर पहली बार दिखी मां-बेटे की जोड़ी

भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में बतौर मेहमान पहुंचे और अपनी 99-वर्षीय मां संग 'निमिया के दरिया से' गाया। उन्होंने बताया कि यही गाना उनके करियर का टर्निंग-प्वॉइंट था जिसे उनकी मां ने सिखाया था। बकौल तिवारी, इस गाने ने उन्हें देशभर में मशहूर किया और यहीं से उन्हें भक्ति गीत गाने का मोटिवेशन मिला।

Load More