मनोज बाजपेयी का महात्मा गांधी के रोल में पहला लुक आया सामने, घटाया है काफी वज़न
सुधीर मिश्रा की आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म में महात्मा गांधी के रोल में ऐक्टर मनोज बाजपेयी का पहला लुक सामने आया है। प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने बताया कि बाजपेयी ने इस रोल के लिए काफी वज़न घटाया है। लखनऊ में शूट हो रही यह फिल्म आज़ादी के समय गांधी की ज़िंदगी के 21 दिन के अज्ञात अध्याय पर आधारित है।