मनोज बाजपेयी ने ₹9 करोड़ में बेचा मुंबई के महालक्ष्मी में स्थित अपना अपार्टमेंट
स्क्वेयर यार्ड्स के दस्तावेज़ों के अनुसार, अभिनेता मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना ने महालक्ष्मी (मुंबई) इलाके में स्थित उनका अपार्टमेंट ₹9 करोड़ में बेच दिया है। मनोज ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 2013 में यह अपार्टमेंट ₹6.40 करोड़ में खरीदा था। अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1,247 स्क्वेयर फीट है और इसके साथ 2 कारों का पार्किंग स्पेस है।