मनोज मुंतशिर ने कुमार विश्वास को बताया नफरती चिंटू, कहा- मेरे कारण रोज़ी-रोटी चल रही
कवि कुमार विश्वास ने फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स को लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर के खिलाफ टिप्पणी की है। एक टीवी चैनल का इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए मुंतशिर ने विश्वास को नफरती चिंटू बताया और कहा, "मेरे कारण किसी की रोज़ी-रोटी चल रही है तो चलने दीजिए। (भगवान) बजरंग बली की कृपा है जो मुझे इस लायक बनाया।"