भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद मनोज मित्तल ने स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे। मनोज मित्तल को वित्तीय सेवा क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है।