ट्रोल्स को जवाब देकर अपनी एनर्जी बर्बाद न करें: सूर्या
तमिल ऐक्टर सूर्या ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने फैन्स से कहा कि वे ट्रोल्स को जवाब देकर अपनी एनर्जी बर्बाद न करें। सूर्या ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्यार फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर किसी की सोच बदलना संभव नहीं है, इसलिए लोगों को अपने काम और परिवार पर ध्यान देना चाहिए।