मनाली के पास बादल फटने से आई बाढ़, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद
हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास बादल फटने से अंजनी महादेव नाले में बाढ़ आ गई जिसके कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी सड़क मार्ग को क्षतिग्रस्त कर पलचान पुल के ऊपर से बहने लगा था जिसके बाद पुल व सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर जमा हो गए।