मनाली में उफनती नदी में समाया हाईवे का हिस्सा, सामने आया वीडियो
मनाली (हिमाचल प्रदेश) में भारी बारिश के बीच हाईवे का एक हिस्सा उफनती ब्यास नदी में समा गया है जिसका वीडियो सामने आया है। मनाली में बारिश और भूस्खलन से कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं, चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया है जिसके बाद कई यात्रियों ने सुरंग में शरण ले रखी है।