मनाली में चार्जिंग पॉइंट को लोगों ने बना दिया कूड़ादान, लोगों ने कहा- ज़ीरो सिविक सेंस
मनाली के मॉल रोड के पास हिमाचल सरकार ने पर्यटकों के लिए मोबाइल चार्जिंग स्टेशन लगाया था लेकिन लोगों ने उसे डस्टबिन बना दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने कहा कि लोगों का ज़ीरो सिविक सेंस है। एक अन्य यूज़र ने कहा, "क्या लोग अपने घरों में भी ऐसा ही करते हैं?"