मनाली में बर्फबारी के बीच सड़क पर फिसलते दिखे वाहन, खाई में गिरने से बाल-बाल बची कार
मनाली में बर्फबारी के बीच सड़क पर फिसलते हुए वाहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कार खाई में गिरने से बाल-बाल बची जो वीडियो में खाई के किनारे पर फंसी दिख रही है और उसका एक पहिया लटका हुआ दिख रहा है। वीडियो में एक महिला कार के पीछे भागते-भागते गिरती दिख रही है।