मनाली में सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के तट पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 8 लोग घायल
मनाली (हिमाचल प्रदेश) के पास शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के तट पर पलट गई जिसमें 8 लोग घायल हो गए। बस मनाली से पठानकोट जा रही थी और हादसे के समय उसमें 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है और मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।