मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर फफक-फफक कर रो पड़ीं दिल्ली की मंत्री आतिशी

दिल्ली शराब नीति केस में 'आप' नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को ज़मानत मिलने पर मंत्री आतिशी एक कार्यक्रम में बोलते हुए फफक-फफक कर रो पड़ीं। आतिशी ने कहा, "दिल्ली के शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाकर 17 महीने तक जेल में रखा गया। आज शिक्षा, सच्चाई और दिल्ली के बच्चों की जीत हुई।"

Load More