मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिकाओं पर SC ने CBI व ED से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने शराब नीति से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व 'आप' नेता मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिकाओं पर सीबीआई व ईडी से जवाब मांगा है। सिसोदिया ने कोर्ट से कहा कि 16 महीने से वह जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ मुकदमा उसी चरण पर है जिस पर पिछले साल अक्टूबर में था।