मनमाना नेग नहीं मिला तो यूपी में किन्नरों ने चला दीं गोलियां
बदायूं (यूपी) में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक शख्स बाल-बाल बच गया। इस झगड़े में एक युवक के सिर में ईंट मार दी गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किन्नर ₹21,000 नेग मांग रहे थे जबकि दूल्हा पक्ष ₹2,100 दे रहा था। मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।