मनमोहन के बॉडीगार्ड रहे असीम अरुण ने बताया, क्यों BMW छोड़ मारुति 800 पसंद करते थे मनमोहन
कभी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रहे यूपी के मंत्री असीम अरुण ने बताया कि उनकी मारुति 800 पीएम हाउस में बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी। उन्होंने X पर लिखा, "जब काफिला...निकलता तो वह...मन भर उसे देखते। जैसे संकल्प दोहरा रहे हों कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है।"