मनमोहन सिंह और मैं एकसाथ गणित के कठिन सवाल हल करते थे, हम दोनों टॉपर थे: उनके दोस्त
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर उनके दोस्त हंसराज चौधरी ने कहा है, "मैं और मनमोहन सिंह 1952-में अमृतसर (पंजाब) के हिंदू कॉलेज में साथ में पढ़ते थे और हम दोनों गणित के कठिन सवालों को एकसाथ हल करते थे।" उन्होंने कहा, "(क्लास में) अन्य लड़के कमज़ोर थे और हम दोनों टॉप पर थे...हमारे बीच बहुत प्यार था।"