मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस नेताओं के न जाने पर पार्टी ने जारी किया बयान
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में किसी कांग्रेसी के ना जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "परिवार की निजता का सम्मान करते हुए पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता नहीं गया।" उन्होंने कहा, "सिंह के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की।"