मनमोहन सिंह की ईमानदारी याद की जाएगी, उन्हें मिलना चाहिए भारत रत्न: 'आप'
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' के हकदार हैं। उन्होंने कहा, "इतिहास हमेशा उनको महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता के रूप में याद करेगा।" गौरतलब है कि गुरुवार को मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।