मनमोहन सिंह की दूरदर्शी नीतियों की वजह से भारत में आर्थिक स्थिरता है: पूर्व पाक मंत्री
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "भारत में आज जो आर्थिक स्थिरता है वह काफी हद तक उनकी दूरदर्शी नीतियों की वजह से है।" उन्होंने कहा, "सिंह झेलम (पाकिस्तान) के गाह गांव के निवासी थे और...वह यहां के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।"