मनमोहन सिंह के निधन पर मॉरीशस में राष्ट्रीय शोक घोषित, झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि 28-दिसंबर को उनके अंतिम संस्कार के दिन सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने सिंह को श्रद्धांजलि देकर कहा, "उनका योगदान वैश्विक स्तर पर विकास और शांति के लिए अमूल्य था।"