मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया हैदराबाद में दूसरे सबसे बड़े फ्लाईओवर का नाम

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद में शहर के दूसरे सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। सीएम रेड्डी ने बताया कि इस फ्लाईओवर का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है। सीएम रेड्डी ने कहा, "उन्होंने (मनमोहन सिंह) देश के लिए बहुत कुछ किया और उनका नाम याद रखना जरूरी है।"

Load More