मनमोहन सिंह की बेटी ने बताया था- सरकारी गाड़ी में परिवार को सफर नहीं करने देते थे पिता

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी किताब 'स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन ऐंड गुरशरण' में लिखा था कि उनके पिता ने परिवार को कभी सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने लिखा, "अगर हमें ऐसी जगह पर जाना होता था जो उनके रास्ते में पड़ती हो तब भी वह गाड़ी में नहीं बैठाते थे।"

Load More